समय का सफर
तय होता रहा यूँ ही,
एक अपरिभाषित मंजिल की तलाश में
खत्म होता रहा यूँ ही |
एहसास ही नही कितनी राहें बिछुड़ गई
कितने कारवां छूट गए |
संघर्षरत विछिन्न प्रयासों से कितनी दूरियां सिमट गयीं |
ना ही कुछ पाने की खुशी
ना ही कुछ खोने का गम
जीवन की इस शिथिलता में एक अनातार्द्वंद का भाव
हर मुस्कान में एक फीकेपन की झलक
फ़िर भी मन में कहीं ना कहीं आज भी है तलाश "उस" मंजिल की
जो ख़त्म होगी नही कभी .........||
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
3 comments:
Ye kavita vaniki joshi ko bahut acche se paribhashit karti hai.
ek humara sher bhi lo
Hazaaron Manzilein Hongi Hazaaron Kaarwan Honge
Nigaahein Humko Dhoondheingi Hum aapke saath Honge
waah waah
waah waah
chaa gaye ustaad!! :D
Post a Comment